गोंडा में SIR कार्य के दौरान BLO का दुखद निधन

गोंडा। मतदाता पुनरीक्षण (SIR) में लगे टीचर और BLO विपिन यादव ने मंगलवार सुबह जहर खा लिया। उन्हें गंभीर हालत में पहले गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, बाद में लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने करीब आधे घंटे तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन अंततः उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

BLO विपिन यादव को ट्रॉमा सेंटर लाने के लिए SDM सदर अशोक कुमार स्वयं लखनऊ पहुंचे। प्रशासन ने लखनऊ पहुंचने से पहले ही उनके इलाज के लिए सभी तैयारी पूरी कर दी थी। इस बीच स्वास्थ्य विभाग के कई अफसर भी ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए।

मरने से पहले विपिन यादव की पत्नी सीमा यादव ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने तरबगंज SDM, नवाबगंज BDO और लेखपाल पर परेशान करने का आरोप लगाया। हालांकि डीएम प्रियंका निरंजन ने इन आरोपों को गलत बताया।

जिलाधिकारी ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और SIR कार्य में लगे अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा और मानसिक स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Related Posts

लखनऊ में विज्ञापन एजेंसियों पर नगर निगम की सख्ती

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ ने बकायेदार विज्ञापन एजेंसियों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। शहर की 158 विज्ञापन एजेंसियों और प्रतिष्ठानों पर 4 करोड़ रुपये से अधिक का विज्ञापन शुल्क…

Continue reading
विधानसभा सत्र के चलते लखनऊ में सुरक्षा कड़ी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का प्रथम सत्र चलने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने विधानसभा और लोकभवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *