बिहार विधानसभा और विधान परिषद में हंगामा

पटना। लंच ब्रेक के बाद बिहार विधानसभा में पथ निर्माण विभाग के बजट पर चर्चा शुरू हुई। इस दौरान राजद विधायक सुरेंद्र राम ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सराहना करते हुए उन्हें “नौकरी मैन ऑफ बिहार” की उपाधि दी। उनके इस बयान के बाद सदन में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई।

उधर, बिहार विधान परिषद में मंगलवार को भी भारी हंगामा देखने को मिला। बीते दिन हुए विवाद को लेकर राजद के एमएलसी ने सरकार से सवाल पूछे, जिस पर पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच तीखी बहस हो गई।

हंगामे के दौरान राजद के एमएलसी वेल में आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्थिति को बिगड़ता देख सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए विपक्ष के सभी एमएलसी को पूरे दिन की कार्यवाही से निलंबित कर सदन से बाहर कर दिया। इसके साथ ही सभापति ने मार्शलों को भी सदन में बुलाया, ताकि निलंबित सदस्यों को बाहर किया जा सके।

इस दौरान सत्तापक्ष के नेता अशोक चौधरी और राजद एमएलसी सुनील सिंह के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। अशोक चौधरी ने सुनील सिंह से आपत्तिजनक लहजे में सवाल किया, जिस पर जवाब में सुनील सिंह वेल में आकर “अशोक चौधरी होश में आओ” के नारे लगाने लगे।

लगातार हो रहे हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित रही। राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को बजट सत्र के दौरान बढ़ते सियासी तनाव के रूप में देखा जा रहा है।

Related Posts

प्रदर्शन के बाद सुजानपुर में खत्म हुआ बिजली संकट, 50 घरों में लौटी रोशनी

फतेहपुर: बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर गांव में कई दिनों से जारी बिजली संकट आखिरकार खत्म हो गया। ग्राम प्रधान हेमलता पटेल और Gulabi Gang Loktantrik की सक्रियता के बाद ग्रामीणों…

Continue reading
मैनपुरी में ‘ऑपरेशन दहन’: 55 लाख के मादक पदार्थ नष्ट

मैनपुरी: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। नष्ट किए गए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *