- आलापुर में दिनदहाड़े लूट, कानून व्यवस्था पर सवाल
- बाइक सवार बदमाश ने बुजुर्ग से 10,000 रुपये लूटे
- घटना आलापुर थाने से महज एक किलोमीटर दूर
अंबेडकरनगर। आलापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई लूट की घटना ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नीबा हुसैनपुर गांव निवासी बुजुर्ग जुल्फिकार (पुत्र मोहियुद्दीन) रामनगर उप डाकघर से 10,000 रुपये निकालकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एचडीएफसी बैंक और पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाश ने उन्हें रोक लिया और रुपये छीनकर फरार हो गया।चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना आलापुर थाने से केवल एक किलोमीटर की दूरी पर हुई। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है।लूट की घटना के बाद बुजुर्ग जुल्फिकार की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की बात कही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।








