बजट सत्र में राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला

नई दिल्ली। लोकसभा में बजट सत्र के दौरान बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण से सियासी माहौल गर्म हो गया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में एपस्टीन फाइल्स और उद्योगपति अडाणी से जुड़े अमेरिका में चल रहे मामले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अडाणी पर चल रहा केस दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दबाव बनाने का एक तरीका है और इससे भाजपा का पूरा फाइनेंशियल स्ट्रक्चर कमजोर होगा।

राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तुरंत आपत्ति जताई। उन्होंने सदन में कहा कि राहुल गांधी जो भी आरोप लगा रहे हैं, उन्हें साबित करना चाहिए, अन्यथा उनकी बातों को सदन की कार्यवाही में दर्ज नहीं किया जाना चाहिए। इस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया कि वह तुरंत सबूत देने को तैयार हैं। हालांकि, स्पीकर ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि उन्होंने सबूत नहीं मांगे हैं और राहुल को अपनी बात रखने दी जाए, बाद में वह अपने दावों को साबित कर सकते हैं।

इस बीच किरेन रिजिजू ने ऐलान किया कि राहुल गांधी के खिलाफ संसद में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को वित्त मंत्री के शाम पांच बजे दिए जाने वाले जवाब को जरूर सुनना चाहिए और अपने आरोपों पर सदन के सामने जवाब देना होगा।

Related Posts

अमित शाह का UCC पर ऐलान, ममता बनर्जी का पीएम पर हमला

नई दिल्ली/कोलकाता/असम: देश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। Amit Shah ने असम के गोलपाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता…

Continue reading
जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, 30 सितंबर तक होगी हाउस लिस्टिंग

नई दिल्ली: देश में जनगणना 2027 का पहला चरण आज (1 अप्रैल) से शुरू हो गया है। यह चरण 30 सितंबर 2026 तक चलेगा, जिसमें ‘हाउस लिस्टिंग’ यानी मकानों की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *