
लखनऊ: लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र सूरज गौतम की मौत हो गई। वह अपने दो दोस्तों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहा था। हादसा कुड़ियाघाट के पास ढाल पर बाइक फिसलने से हुआ।
परिवार और परिजनों के अनुसार, सूरज परिवार का इकलौता बेटा था। हादसे के समय दोनों दोस्तों को मामूली चोटें आईं। सूरज को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर उसे बलरामपुर अस्पताल रेफर किया। इलाज के दौरान सूरज ने दम तोड़ दिया।
सूरज के मामा संतोष ने बताया कि छात्र अपने दोस्तों के साथ दोस्त के पिता की बाइक पर जा रहा था। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।









