KBC में प्रतापगढ़ के चंद्र प्रकाश ने जीते 5 लाख, 2017 से देख रहे थे हॉट सीट का सपना

पत्नी माधुरी तिवारी के साथ पहुंचे शो में, कई बार असफल होने के बाद 2026 में मिली हॉट सीट; अमिताभ बच्चन के साथ मुलाकात को बताया अविस्मरणीय

प्रतापगढ़। लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में प्रतापगढ़ के डड़वा महोखरी गांव निवासी चंद्र प्रकाश तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 लाख रुपये जीते हैं। चंद्र प्रकाश अपनी पत्नी माधुरी तिवारी के साथ शो में पहुंचे थे। KBC में रकम जीतने के बाद उनके गांव में खुशी का माहौल है। परिवार और परिचितों के साथ गांव के लोग भी उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं।

चंद्र प्रकाश के लिए KBC की हॉट सीट तक पहुंचने का यह सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने करीब नौ साल पहले 2017 में इस क्विज शो में शामिल होने का सपना देखा था। इसके बाद उन्होंने लगातार कई वर्षों तक प्रयास किया, लेकिन अलग-अलग चरणों में सफलता उनसे दूर होती रही। आखिरकार 2026 में उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें हॉट सीट तक पहुंचने का मौका मिला।

गांव के स्कूल से शुरू हुई पढ़ाई

चंद्र प्रकाश तिवारी पट्टी तहसील के डड़वा महोखरी गांव के रहने वाले हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई उड़ैयाडीह से की।

कक्षा 9 से 12वीं तक उन्होंने रामराज इंटर कॉलेज पट्टी से शिक्षा हासिल की। इसके बाद इलाहाबाद डिग्री कॉलेज नैनी, प्रयागराज से कला वर्ग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। शिक्षा के इसी सफर के साथ उनका सामान्य ज्ञान और क्विज प्रतियोगिताओं में रुचि बढ़ती गई।

2017 में पहली बार आया KBC का विचार

चंद्र प्रकाश ने बताया कि KBC में शामिल होने का विचार उनके मन में पहली बार वर्ष 2017 में आया था। इसके बाद उन्होंने लगातार 2018, 2019 और 2020 में भी प्रयास किया, लेकिन चयन नहीं हो सका।

कई बार कोशिश के बावजूद असफलता मिलने के बाद भी उन्होंने KBC में पहुंचने का सपना नहीं छोड़ा। हर साल चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे और अपनी तैयारी जारी रखी।

2021 में ऑडिशन तक पहुंचे

वर्ष 2021 में चंद्र प्रकाश ऑडिशन राउंड और जीके टेस्ट तक पहुंचे। उन्हें उम्मीद थी कि अब हॉट सीट तक पहुंचने का रास्ता खुल सकता है, लेकिन उन्हें फाइनल कॉल नहीं मिला।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/shikshak-mlc-sanjayan-tripathi-sp/

इसके बावजूद उन्होंने अगले साल फिर प्रयास किया। वर्ष 2022 में उनका चयन हुआ, लेकिन वह ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ तक नहीं पहुंच सके। वर्ष 2023 में भी वह बेहद मामूली अंतर से पीछे रह गए।

चंद्र प्रकाश के मुताबिक, 2023 में उनके दो-दो नंबर से चयन के मौके बने थे, लेकिन ऑडिशन में आगे नहीं बढ़ पाने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए प्रयास कम कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button