क्रेशर मशीन में गिरने से युवक की मौत
सुबह पता चला हादसे का सच
पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा
नारनौल।नारनौल के धोलेड़ा क्रेशर जोन में एक मशीन में गिरने से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी धर्मेंद्र (19) की मौत हो गई। युवक देव श्री कृष्णा स्टोन क्रेशर में रात को पत्थर पीसने वाली मशीन पर काम कर रहा था, तभी वह अचानक मशीन में गिर गया।
सुबह पता चला हादसे का सच
सुबह करीब 5 बजे पता चला कि युवक मशीन में फंसा हुआ था। तत्काल उसे मशीन से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने की कार्रवाई शुरू
हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस अब परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।







