लखनऊ में नानी के घर आई 2 साल की बच्ची की टब में गिरकर मौत

इटौंजा के महोना इलाके में खेलते समय पानी से भरे टब में गिरने से मासूम बच्ची शिवरा की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दमलखनऊ। राजधानी लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र के महोना नगर पंचायत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नानी के घर आई 2 साल की बच्ची पानी से भरे टब में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, वार्ड संख्या-8 निवासी सफीक खान की नातिन शिवरा अपने ननिहाल में आई हुई थी। शुक्रवार रात वह घर में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी खेलते-खेलते वह घर के अंदर चली गई और वहां रखे पानी भरे टब में गिर गई। औंधे मुंह गिरने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकी। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। काफी देर तक बच्ची के दिखाई न देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह पानी से भरे टब में औंधे मुंह उतराती हुई मिली, जिससे घर में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत बच्ची को बख्शी का तालाब स्थित रामसागर मिश्र 100 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, बच्ची की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। घटना के बाद नाना सफीक खान और नानी गहरे सदमे में हैं। सूचना मिलने पर बच्ची के पिता शानू खुर्रमनगर से महोना पहुंचे। पुलिस के अनुसार, अभी तक मामले की आधिकारिक सूचना थाने में दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन जानकारी मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र के महोना नगर पंचायत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नानी के घर आई 2 साल की बच्ची पानी से भरे टब में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, वार्ड संख्या-8 निवासी सफीक खान की नातिन शिवरा अपने ननिहाल में आई हुई थी। शुक्रवार रात वह घर में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी खेलते-खेलते वह घर के अंदर चली गई और वहां रखे पानी भरे टब में गिर गई। औंधे मुंह गिरने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकी।

घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। काफी देर तक बच्ची के दिखाई न देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह पानी से भरे टब में औंधे मुंह उतराती हुई मिली, जिससे घर में कोहराम मच गया।

परिजन तुरंत बच्ची को बख्शी का तालाब स्थित रामसागर मिश्र 100 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, बच्ची की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।

घटना के बाद नाना सफीक खान और नानी गहरे सदमे में हैं। सूचना मिलने पर बच्ची के पिता शानू खुर्रमनगर से महोना पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, अभी तक मामले की आधिकारिक सूचना थाने में दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन जानकारी मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button