चित्रकूट में NEET छात्रा से गैंगरेप, बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर वारदात

CCTV के आधार पर पुलिस जांच में जुटी

  • देवांगना घाटी जंगल में हुई वारदात
  • युवक को बांधकर छात्रा के साथ गैंगरेप का आरोप
  • पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक 20 वर्षीय NEET छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा अपने नाबालिग मित्र के साथ देवांगना घाटी क्षेत्र में घूमने गई थी। आरोप है कि तीन युवकों ने खुद को वनकर्मी बताकर दोनों को रोका, युवक को बंधक बनाया और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

बॉयफ्रेंड को बांधकर वारदात का आरोप

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद छात्रा को झाड़ियों की ओर ले जाकर कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज

वारदात के बाद युवक ने किसी तरह खुद को मुक्त किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भेजा। पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश

पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध बाइक से जाते हुए दिखाई दिए हैं। इसी आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button