23 वर्षीय सविता अपने प्रेमी संग घर छोड़कर चली गई

विदिशा। कुशवाह परिवार की 23 वर्षीय बेटी सविता घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई। परिवार सदमे में आ गया और बेटी को मरा मानकर अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया।

परिवार ने आटे से सविता का पुतला बनाया और उसे अर्थी में सजाकर शहर के चौक-चौराहों से शव यात्रा निकाली। रिश्तेदारों की मौजूदगी में श्मशान घाट तक अंतिम यात्रा पूरी की गई।

सविता के पिता रामबाबू कुशवाहा ने कहा कि बेटी के फैसले से परिवार टूट गया है। भाई राजेश कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने बहन को बड़े अरमानों और प्यार से पाला था, लेकिन अब उन्होंने अपने ‘अरमानों की अर्थी’ निकाली है।

कुछ दिन बाद परिवार को पता चला कि सविता ने प्रेमी के साथ छिपकर शादी कर ली है। इस खबर ने परिवार को इतना झकझोर दिया कि उन्होंने खुद को घर में बंद कर लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button