गाजियाबाद में 30 साल पुरानी पानी की टंकी ढहा दी गई

गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर-5 में करीब 30 साल पुरानी पानी की टंकी को बुधवार को पोकलेन मशीन की मदद से ढहा दिया गया। टंकी गिरने का वीडियो सामने आया है, जिसमें मशीन धीरे-धीरे पिलर तोड़ती हुई टंकी को मलबे में बदल देती दिख रही है। टंकी गिरते ही धूल का बड़ा गुबार उठा, जिससे कुछ देर के लिए आसपास दृश्य बाधित रहा।

इस टंकी से सेक्टर-4 के करीब 15,000 घरों में पानी की सप्लाई होती थी। टंकी पहले गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) द्वारा बनाई गई थी और वर्ष 2005 में नगर निगम को हैंडओवर की गई थी।

नगर निगम ने बताया कि इस स्थान पर अब नई और आधुनिक पानी की टंकी का निर्माण किया जाएगा, जिससे आपूर्ति में कोई व्यवधान न आए और जल वितरण प्रणाली बेहतर हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button