- बिल्ली को बताया गया ट्रैफिक SP की, ड्यूटी लगी सुरक्षा में
- होमगार्डों ने जताई आपत्ति, कहा- हम जानवरों के लिए नहीं भर्ती हुए
- बिल्ली निकली आवारा, पुलिस ने दी सफाई
आगरा। आगरा पुलिस लाइन में 30 जुलाई को चार होमगार्डों को बिल्ली की सुरक्षा में ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया। उन्हें बताया गया कि यह बिल्ली एसपी ट्रैफिक अभिषेक कुमार की है। होमगार्डों को रातभर उसे दूध, रोटी और पानी देने का निर्देश मिला, साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि बिल्ली को कुछ हुआ तो कार्रवाई होगी।
होमगार्डों की आपत्ति:
ड्यूटी में लगे होमगार्डों ने पुलिस विभाग के आधिकारिक ग्रुप में शिकायत की। उन्होंने लिखा कि सुरक्षा ड्यूटी के नाम पर उन्हें जानवर की देखभाल के लिए लगाया गया है। शिकायत के साथ बिल्ली के बच्चे की फोटो भी साझा की गई।
सच आया सामने:
तहकीकात में सामने आया कि यह बिल्ली किसी अधिकारी की नहीं, बल्कि आवारा है। पुलिस लाइन में ही उसने बच्चों को जन्म दिया था और एक बार कुत्तों से घायल भी हो गई थी। इसके बाद किसी संवेदनशील पुलिसकर्मी ने उसे सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया और ध्यान रखने को कहा।
पुलिस की सफाई:
ट्रैफिक पुलिस की मीडिया सेल ने सोशल मीडिया X पर सफाई दी कि बिल्ली SP ट्रैफिक की नहीं है और न ही वह पालतू है। होमगार्डों से केवल ध्यान रखने के लिए कहा गया था, ताकि जानवरों से उसे नुकसान न पहुंचे। अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही गई।








