- 30 सितंबर को बाजार जाने का बहाना बनाकर घर से फरार
- साथ में 40 हजार रुपए कैश और दो बहुओं के जेवर ले गए
- पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की, पति ने सख्त सजा की मांग की
झांसी। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के स्यावरी गांव में 40 वर्षीय महिला के अपने प्रेमी के साथ घर से भागने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने गुरुवार शाम थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उनकी पत्नी तीन दिन पहले बाजार जाने के बहाने घर से निकली और प्रेमी के साथ फरार हो गई। दोनों का करीब दो साल से अफेयर चल रहा था।
महिला ने साथ में कैश और जेवर भी ले गए
पति का कहना है कि महिला घर से 40 हजार रुपए कैश और दोनों बहुओं के गहने भी अपने साथ ले गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। पति ने कहा कि दोनों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
प्रेमी से हुई थी पहले मुलाकात
पति कामता प्रसाद ने बताया कि करीब दो साल पहले वह मध्य प्रदेश के भिंड़ में ईंट भट्टे पर काम करने गए थे। वहां उनकी पत्नी की मुलाकात राठ का रहने वाला अमर से हुई, जो जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों ने फोन नंबर शेयर किए और बातचीत शुरू कर दी।
पति ने बताया कि घर लौटने के बाद भी पत्नी अमर से बात करना बंद नहीं करती थी। कई बार पकड़े जाने और समझाने के बावजूद उसने रिश्ता जारी रखा।
घर से फरार होने की पूरी घटना
पति के अनुसार, पत्नी 30 सितंबर को बाजार जाने का बहाना बनाकर घर से निकली और लौटकर नहीं आई। इसके बाद पति ने आसपास के एरिया और रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अमर भी अपने घर से फरार है। दोनों मिलकर घर से भाग गए।
परिवार पर असर
महिला के इस कदम ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया है। बहुएं घर से बाहर नहीं निकल पा रही हैं और पति तथा दोनों बेटे घर में कैद महसूस कर रहे हैं। पति ने कहा कि शादीशुदा बेटे और पोते होने के बाद भी पत्नी को इश्कबाजी का शौक चढ़ गया, और उन्हें कानून के अनुसार सख्त सजा मिलनी चाहिए।








