कालका एक्सप्रेस की चपेट में आने से 6 महिलाओं की मौत

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में बुधवार को कालका एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर 6 महिलाओं की मौत हो गई। हादसा सुबह 9:30 बजे चुनार रेलवे स्टेशन पर हुआ। मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं।

चोपन से आई पैसेंजर ट्रेन चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंची थी। भारी भीड़ के कारण कुछ श्रद्धालु प्लेटफॉर्म पर न उतरकर दूसरे ट्रैक पर चले गए। इसी दौरान कालका एक्सप्रेस तेज रफ्तार से आ रही थी। अचानक ट्रेन के आने पर पुरुष प्लेटफॉर्म पर चढ़ने में सफल रहे, लेकिन महिलाएं ट्रेन की चपेट में आ गईं। उनके शव लगभग 50 मीटर तक ट्रैक पर बिखर गए

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कालका एक्सप्रेस का चुनार में स्टॉपेज नहीं था, इसलिए ट्रेन की गति तेज थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के कारण स्टेशन पर भारी भीड़ थी। हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को समझने का मौका भी नहीं मिला।

मरने वालों में मिर्जापुर की सविता (28), साधना (15), शिवकुमारी (17), अंजू देवी (20), सुशीला देवी (60) और सोनभद्र की कलावती देवी (50) शामिल हैं। अधिकांश श्रद्धालु मिर्जापुर के खमरिया गांव के थे जो गंगा स्नान के लिए गए थे।

परिजन मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी पाते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। डीएम पवन गंगवार और जीआरपी एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि हादसे में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे, लेकिन यात्री प्लेटफॉर्म बदलते समय दूसरे ट्रैक पर चले गए।

उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Related Posts

भारत-पाक मैच से पहले ईशान किशन की शादी की चर्चा तेज

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने…

Continue reading
बाराबंकी में बिजली तार चोरी का अंतरजनपदीय गिरोह गिरफ्तार

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बाराबंकी में बिजली के तार चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *