क्या मिलेगा वैशाली को इंसाफ या फिर एक और फाइल बनकर रह जाएगा केस?

  • शादी के बाद से शुरू हुआ था मानसिक उत्पीड़न
  • पति और सास पर प्रताड़ना में शामिल होने का आरोप
  • बार-बार मायके से पैसे लाने का बनाया जाता था दबाव

अम्बेडकरनगर । पांडेय कॉलोनी निवासी एक महिला के साथ दहेज के लिए मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत सामने आई है। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करने के बाद उनके तीन साल के बेटे को जबरदस्ती ले जाया।

पीड़िता वैशाली (26) की मां रीना देवी ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी की शादी 21 मई 2017 को जौनपुर जिले के नागेशरा निवासी विशाल शर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही विशाल दहेज के लिए वैशाली को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। उसने बार-बार पत्नी से मायके से पैसे लाने के लिए दबाव डाला और धमकी दी कि “जब तक पैसे नहीं लाओगी, तब तक मारपीट और अपमान सहना पड़ेगा।”

आरोप है कि वैशाली की सास भी उसे प्रताड़ित करने में शामिल थी। कई बार शिकायत करने के बाद भी परिवार ने सामाजिक प्रतिष्ठा के डर से मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन पति का व्यवहार और हिंसक होता गया।

हाल ही में, विशाल बिना सूचना दिए जलालपुर स्थित ससुराल पहुंचा, जहां वैशाली अकेली थी। उसने उसके साथ मारपीट की और उनके तीन साल के बेटे शिवांश को जबरदस्ती ले जाने की कोशिश की। वैशाली के विरोध करने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

परिजनों ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच चल रही है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading