उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

उन्नाव। उन्नाव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपनी 6 साल की भतीजी के साथ बाजार दवा लेने जा रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

दवा लेने जाते वक्त हुआ हादसा

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। चिपियाना मोहल्ला निवासी फरहीन फातिमा (27) अपनी भतीजी जारा के साथ स्कूटी से महरा चौराहा स्थित मेडिकल स्टोर जा रही थीं।

जैसे ही वह शेखपुर नहर के पास पहुंचीं, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

हेलमेट के बावजूद नहीं बच सकी जान

टक्कर लगते ही फरहीन सड़क पर गिर गईं और ट्रक के नीचे आ गईं। उन्होंने सुरक्षा के लिए हेलमेट पहन रखा था, लेकिन ट्रक का पहिया गर्दन के ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बच्ची बाल-बाल बची, सदमे में

हादसे के दौरान 6 वर्षीय जारा उछलकर सड़क पर दूर जा गिरी, जिससे उसकी जान बच गई। उसे मामूली चोटें आई हैं, लेकिन वह सदमे में है।

मौके पर मचा हड़कंप

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जिसने भी यह मंजर देखा, वह सिहर उठा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button