कैसे पूरे जिले में भक्तों ने भक्ति और सेवा का संदेश फैलाया?

  • सुबह से देर रात तक मंदिरों में लगी रही भक्तों की भीड़
  • सिंदूर, लड्डू और पुष्पों से किया गया बजरंगबली का श्रृंगार
  • हनुमान चालीसा पाठ में डूबा रहा पूरा जिला

अम्बेडकरनगर। ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगलवार को जिले भर के हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। प्रातःकाल से ही भक्तों ने बजरंगबली के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया, जबकि मंदिरों में विशेष पूजा, हनुमान चालीसा पाठ और भव्य आरतियों का आयोजन हुआ। इस दौरान ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भंडारे, माता जागरण और निःशुल्क प्याऊ लगाकर सेवा के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

प्रमुख मंदिरों में भक्तों का तांता

जिले के प्रमुख हनुमान मंदिरों, जैसे अकबरपुर का पुराना तहसील तिराहा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, रेलवे क्रॉसिंग मंदिर, गायत्री मंदिर परिसर, बसखारी, जलालपुर, टांडा, रामनगर, कटेहरी, भीटी, महरुआ, आलापुर, राजेसुल्तानपुर और जहांगीरगंज आदि में भक्तों ने हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाकर प्रसाद अर्पित किया और सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

सेवा कार्यों ने बढ़ाई आयोजन की गरिमा

इस अवसर पर जिला उद्योग व्यापार मंडल ने जलालपुर रजिस्ट्री कार्यालय मोड़ पर राहगीरों के लिए निःशुल्क जलपान की व्यवस्था की। मंडल के पदाधिकारियों ने हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना है।

रामनगर के पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य आयोजन

आलापुर के रामनगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। दोपहर की गर्मी के कारण कुछ देर भीड़ कम रही, लेकिन शाम को मंदिर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। पुजारी पंडित जगदीश तिवारी ने महाआरती की और भव्य शृंगार किया। इस दौरान सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और दीप प्रज्वलन का आयोजन हुआ। भक्तों ने हलवा प्रसाद ग्रहण कर हनुमान चालीसा का पाठ कर अष्टसिद्धि की प्राप्ति की कामना की।

Related Posts

अंबेडकरनगर में ग्राम चौपाल से ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर जोर

अंबेडकरनगर। जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खजुरी ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि…

Continue reading
अंबेडकरनगर : अकबरपुर ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार

अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर ब्लॉक परिसर में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। परिसर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है और नालियों में गंदगी भरी हुई है।…

Continue reading