लखनऊ चिड़ियाघर 7 दिन के लिए बंद- बर्ड फ्लू से बचाव के लिए कार्रवाई

  • गोरखपुर जू में बाघिन की मौत के बाद प्रदेश भर में सतर्कता बढ़ी
  • बर्ड फ्लू के खतरे से बचाव के लिए एहतियाती कदम
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा के लिए दिए निर्देश

लखनऊ। लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) को 14 मई से 7 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। यह कदम गोरखपुर स्थित शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान में एक बाघिन की एच-5 एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) से मौत के बाद उठाया गया है। हालांकि, लखनऊ चिड़ियाघर में अभी तक बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं पाया गया है, लेकिन एहतियातन यह फैसला लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने दिए सुरक्षा के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बर्ड फ्लू के खतरे को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की और प्रदेश के सभी प्राणी उद्यानों, पक्षी विहारों, नेशनल पार्कों, वेटलैंड क्षेत्रों और गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित पशु-पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइन के तहत सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

सभी प्रोटोकॉल का पालन होगा

प्राणी उद्यान प्रशासन ने बताया कि 14 मई से 20 मई तक चिड़ियाघर पूरी तरह बंद रहेगा और इस दौरान सभी जानवरों की मॉनिटरिंग की जाएगी। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

सैनिटाइजेशन और ब्लो टॉर्चिंग का आदेश

मुख्यमंत्री ने प्राणी उद्यान परिसरों को नियमित रूप से सैनेटाइज करने और आवश्यकतानुसार ब्लो टॉर्चिंग करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी वन्य जीवों और पक्षियों की जांच की जाए और उनके आहार की गहन जांच के बाद ही उन्हें भोजन दिया जाए।

Related Posts

लखनऊ के सीजी सिटी में बड़ा हादसा टला

लखनऊ। राजधानी के सीजी सिटी स्थित सीएसआई टावर में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। निरीक्षण के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार समेत सात अधिकारी…

Continue reading
दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल…

Continue reading