सगी बहनों की रहस्यमय मौत ने मचाया कोहराम

  • मृतक छात्राएं इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की छात्रा थीं
  • पिता अमित मिश्रा एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं
  • शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए, जांच जारी

अम्बेडकरनगर। जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरा रसूलपुर गांव में शनिवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब एक ही परिवार की दो सगी बहनों के शव घर के कमरे में फंदे से लटकते मिले। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

परिवार के अनुसार मृतका बहनें इंटरमीडिएट व हाईस्कूल की छात्रा थीं। उनके पिता अमित मिश्रा एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। शनिवार को वह प्रतिदिन की तरह विद्यालय चले गए थे। घर पर पत्नी नीलम मिश्रा और मां सिंगारी देवी मौजूद थीं। दोपहर बाद जब अमित मिश्रा लौटे और बेटियों को घर में नहीं देखा तो उनकी पत्नी ने उन्हें बताया कि दोनों छत पर हैं।

छत पर पहुंचने पर दोनों मोबाइल पर बात कर रही थीं। पिता को देखकर वे मोबाइल छिपाने लगीं। तलाशी लेने पर एक मोबाइल मिला, जिसे लेकर पूछताछ करने पर बेटियों ने बताया कि यह मोबाइल उन्हें रास्ते में स्कूल से लौटते वक्त एक लड़कों के गैंग ने जबरन दिया था। मना करने पर पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

बात आगे न बढ़े, इसलिए अमित मिश्रा छोटी बेटी की तबीयत खराब होने की बात कहकर उसे दवा दिलाने रफीगंज बाजार ले गए। लौटने के बाद उन्होंने दोनों बेटियों को थाने चलकर तहरीर देने की बात कही। इसी बीच देर शाम जब वह घर लौट रहे थे, तो बेटे ने फोन कर बताया कि दोनों बहनें कमरे में फंदे से लटकी मिली हैं।

भागते हुए घर पहुंचे अमित ने जब दरवाजा नहीं खुला तो तोड़कर अंदर घुसे। दोनों बेटियों के शव पंखे से लटकते मिले।

Related Posts

अंबेडकरनगर में ग्राम चौपाल से ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर जोर

अंबेडकरनगर। जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खजुरी ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि…

Continue reading
अंबेडकरनगर : अकबरपुर ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार

अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर ब्लॉक परिसर में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। परिसर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है और नालियों में गंदगी भरी हुई है।…

Continue reading