
- साउथ सुपरस्टार मोहनलाल आज मना रहे हैं अपना 65वां जन्मदिन
- केरल CM पिनाराई विजयन से लेकर ममूटी तक ने दी बधाई
- ‘थुदारुम’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 205 करोड़ की कमाई
केरल। साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस से लेकर राजनीतिक और फिल्मी जगत की बड़ी हस्तियां उन्हें बधाई दे रही हैं। चार दशकों से ज्यादा के अपने बेहतरीन करियर में मोहनलाल ने 400 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया और इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दी शुभकामनाएं
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मोहनलाल को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अभिनेता के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे डियर”। इस तस्वीर ने मोहनलाल की लोकप्रियता को दर्शाया कि वो सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि हर वर्ग में आदरणीय व्यक्ति हैं।
ममूटी और अन्य साउथ स्टार्स ने भी जताया प्यार
मलयालम सिनेमा के दिग्गज ममूटी ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे डियर लाल”। अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन और निविन पॉली ने भी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। थरुण मूर्ति सहित कई निर्देशकों और कलाकारों ने मोहनलाल के साथ यादगार लम्हे शेयर किए।
बॉलीवुड से भी आया प्यार
मोहनलाल की लोकप्रियता केवल साउथ तक सीमित नहीं है। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा, “आप सबसे प्रेरणादायक इंसान हैं। हमेशा प्यार और सम्मान।”
ये भी पढ़ें-ब्लैक बैकलेस गाउन में निया शर्मा का बोल्ड फोटोशूट वायरल
‘थुदारुम’ की धमाकेदार सफलता ने बढ़ाया जश्न
मोहनलाल की हालिया फिल्म ‘थुदारुम’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। तरुण मूर्ति के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक ₹205 करोड़ की कमाई की है, जिसमें ₹115 करोड़ भारत से और ₹90 करोड़ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आए हैं। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म के 4.28 लाख टिकट बिके, जो मलयालम सिनेमा के लिए ऐतिहासिक है।








