भारत-अमेरिका ट्रेड डील जुलाई से पहले संभव

  • भारत-अमेरिका जुलाई तक ट्रेड डील पर सहमति के करीब
  • अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने सकारात्मक संकेत दिए
  • 8 जुलाई से भारत पर 26% टैरिफ लागू होने की तारीख है

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चली आ रही ट्रेड डील पर बातचीत अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने सोमवार को संकेत दिए कि जुलाई से पहले दोनों देश एक अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने एक ऐसा रास्ता खोज लिया है जो “दोनों के लिए फायदेमंद” है।

लुटनिक वॉशिंगटन में US-India Strategic Partnership Forum (USISPF) के लीडरशिप समिट में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, “जब दोनों तरफ सही लोग टेबल पर बैठे, तो हम सही दिशा में आगे बढ़े। अब डील में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।”

इससे एक दिन पहले भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी पुष्टि की थी कि दोनों देशों की टीमों के बीच लगातार बातचीत हो रही है और व्यापारिक प्राथमिकताओं पर एकमत बनने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

8 जुलाई से पहले डील की संभावना

सूत्रों के मुताबिक, 8 जुलाई से पहले भारत और अमेरिका एक अंतरिम व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। ऐसा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 26% टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जो 8 जुलाई से लागू होंगे।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति पहले ही दे चुके हैं संकेत

इससे पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने जयपुर में कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच डील की शर्तें तय हो चुकी हैं और ‘टर्म्स ऑफ रेफरेंस’ (ToRs) को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प के विजन की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया था।

टैरिफ विवाद की पृष्ठभूमि

2 अप्रैल 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘लिबरेशन डे’ के मौके पर दुनिया के 100 से ज्यादा देशों से आने वाले सामान पर भारी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में चीन को छोड़ बाकी देशों को 90 दिन की राहत दी गई थी।

भारत पर लगाए गए 26% टैरिफ की समयसीमा समाप्त होने से पहले दोनों देशों के बीच समझौता होने की उम्मीद है।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading