डेस्क – करेला स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन सेहत के लिए इसे बेहद फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद और हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार करेला शरीर को डिटॉक्स करने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने और वजन घटाने में मदद करता है। इसमें विटामिन-सी, आयरन, पोटैशियम और जिंक जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
हालांकि, इतने फायदों के बावजूद कुछ फूड कॉम्बिनेशन ऐसे हैं जिन्हें करेले के साथ खाने से बचना चाहिए। गलत संयोजन पेट और त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक करेले के साथ आम खाने से एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या हो सकती है। वहीं दही के साथ करेला खाने से स्किन एलर्जी, खुजली और रैशेज की शिकायत बढ़ सकती है।
दूध के साथ करेले का सेवन भी नुकसानदायक माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि करेले का जूस या सब्जी खाने के तुरंत बाद दूध पीने से कब्ज और पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
इसके अलावा मूली और करेले का कॉम्बिनेशन भी सही नहीं माना जाता। इससे गले में कफ, गैस और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। भिंडी और करेले को एक साथ खाने से भी डाइजेशन प्रभावित हो सकता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि करेला जरूर खाएं, लेकिन सही फूड कॉम्बिनेशन का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है।









