
- इंस्टाग्राम पर हिंदू बनकर की दोस्ती
- नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप
- अश्लील फोटो-वीडियो बनाने का दावा
- धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप
लखनऊ। सैरपुर थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक पर हिंदू पहचान बताकर नाबालिग हिंदू लड़की से दोस्ती करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिए 15 वर्षीय लड़की से संपर्क किया था। आरोप है कि उसने खुद को हिंदू बताकर लड़की से दोस्ती की और बाद में उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए।
परिजनों की शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने बाद में लड़की पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। आरोप है कि लड़की के इनकार करने पर उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शोएब अख्तर पुत्र सुबराती निवासी ग्राम कर्दा थाना वजीरगंज, जिला गोंडा के रूप में हुई है। वह लखनऊ के रैथा रोड छठामील चौराहा क्षेत्र में “प्रोफेशनल शोएब अख्तर सैलून” नाम से नाई की दुकान चलाता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।









