समस्तीपुर में सस्पेंड ASI सरोज सिंह के घर भारी हथियार बरामद

  • पुलिस-एसटीएफ के बीच हुई फायरिंग, दोनों ओर से चलीं कई राउंड गोलियां
  • पटना और वैशाली में भी चल रही छापेमारी
  • 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, करोड़ों रुपए नकद और जमीन के दस्तावेज जब्त

समस्तीपुर/पटना। समस्तीपुर में सस्पेंड ASI सरोज सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। शुक्रवार की सुबह एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने सरोज सिंह के घर पर छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही सरोज के समर्थकों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर एसटीएफ की ओर से जवाबी फायरिंग की गई। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं।

छापेमारी के दौरान सरोज सिंह के घर से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं, जिनमें AK-47 राइफल, इंसास राइफल, रेगुलर राइफल, दो नाली बंदूकें और 145 से अधिक जिंदा कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा, पटना के गर्दनीबाग झुनझुन महल स्थित सरिता वाटिका के हाउस नंबर 4B में भी टीम ने छापेमारी कर करीब 1.40 करोड़ रुपए नकद और कैश गिनने की मशीन जब्त की है।

सरोज सिंह दानापुर थाना अंतर्गत शगुना मोड़ के नया टोला में किराए के मकान में रहता था, जहां से 11 लाख रुपए की जमीन के एग्रीमेंट दस्तावेज मिले। वहीं, पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र में जमीन खरीद-बिक्री करने वाली कंपनी बीएल इंफ्रा ईव प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में छापेमारी की गई, जहां से 2 करोड़ रुपए के करीब 40 जमीन के एग्रीमेंट पेपर बरामद हुए।

पुलिस ने इस मामले में सरोज सिंह समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को लेकर एसटीएफ पटना जा रही है।

बिहार पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, सरोज सिंह और उसके साथियों ने प्रिंस मुखिया और नवीन सिंह की हत्या की साजिश रची थी। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ ने कार्रवाई की।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading