मथुरा में बड़ा हादसा- मिट्टी धंसने से 6 मकान गिरे- 3 की मौत, कई दबे

  • मथुरा के गोविंद नगर में मिट्टी धंसने से 6 मकान गिरे
  • अब तक 3 लोगों की मौत, 4 लोग रेस्क्यू किए गए
  • 10 से 12 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के मसानी इलाके में रविवार दोपहर भीषण हादसा हो गया। मिट्टी के टीले पर बने छह मकान अचानक भरभराकर गिर गए। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 4 लोगों को मलबे से जिंदा निकाला गया है। 10 से 12 लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है।

मलबे में दबे बच्चे और महिलाएं, JCB खुदाई बनी हादसे की वजह
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाड़े में JCB से खुदाई हो रही थी, जिससे मिट्टी धंस गई और मकान गिर गए। हादसे में जान गंवाने वालों में 38 वर्षीय तोताराम और उसकी दो बेटियां यशोदा (6) और काव्या (3) शामिल हैं।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और राहत टीमें
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, नगर निगम, दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल NDRF और SDRF की टीमें भी राहत-बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

पीड़ित बोले – “मेरा तो सब कुछ खत्म हो गया”
मृतक तोताराम के पिता बजरंग लाल सैनी ने रोते हुए कहा, “JCB से खुदाई हो रही थी, तभी मकान गिरे। मेरा बेटा चला गया। मेरी दो बेटियां भी मलबे में हैं। मेरा तो सब कुछ खत्म हो गया।”

प्राथमिकता बचाव, फिर कार्रवाई – SSP
मथुरा SSP श्लोक कुमार ने बताया कि अभी राहत-बचाव कार्य प्राथमिकता पर है। हादसे की वजह की जांच की जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading