रामलीला में युवक की पिटाई का मामला गरमाया, अब मंच पर थूकने की शिकायत

जलालपुर की गल्ला मंडी में 17 अक्टूबर की रात हुआ था विवाद, वायरल वीडियो की जांच जारी

अंबेडकरनगर। जलालपुर की गल्ला मंडी में रामलीला के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के मामले में जांच जारी है। अब युवक पर रामलीला मंच पर थूकने की शिकायत भी सामने आई है। पुलिस वायरल वीडियो से जुड़े तथ्यों और विवाद की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

घटना 17 अक्टूबर की रात की है। गल्ला मंडी में कार्यक्रम के दौरान मंच पर चढ़ने को लेकर जमौली गांव निवासी मो. इसराइल और रामलीला समिति के आयोजकों के बीच विवाद हुआ था। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया था। इसी दौरान युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में विभागीय जांच आख्या पहले ही भेजी जा चुकी है। फिलहाल प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी कार्यालय कर रहा है। उन्होंने बताया कि युवक द्वारा रामलीला मंच पर थूकने की शिकायत भी मिली है। जांच में सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button