लखनऊ नगर निगम को विकास कार्यों के लिए मिली करोड़ों की मंजूरी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नागरिकों के लिए राहतभरी खबर है। नगर निगम को अवस्थापना निधि और 15वें वित्त आयोग से कुल 144 करोड़ रुपए की धनराशि प्राप्त हुई है, जिससे शहर में व्यापक स्तर पर विकास कार्य कराए जाएंगे। हाल ही में हुई नगर निगम की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें झीलों की सफाई, सड़क और नाली मरम्मत, स्ट्रीट लाइट्स, बाढ़ पंपिंग स्टेशन, वेंडिंग जोन और स्पोर्ट्स जोन जैसे कार्य शामिल हैं।

अवस्थापना निधि से मिली 80 करोड़ की मंजूरी

नगर निगम ने 160 करोड़ रुपए के बजट की मांग की थी, जिसमें से फिलहाल 80 करोड़ रुपए को मंजूरी मिल गई है। शेष बजट के लिए शासन से दोबारा अनुरोध किया जाएगा।

झीलों की सफाई के लिए 10.12 करोड़ रुपए

  • कठौता और भरवारा झील की सिल्ट सफाई और मेंटेनेंस के लिए स्वीकृति।

7 एंट्री पॉइंट पर बनेंगे स्वागत द्वार (1.70 करोड़ रुपए)

  • सीतापुर, रायबरेली, कानपुर, अयोध्या, कुर्सी, हरदोई और देवा रोड पर बनेंगे स्वागत द्वार।

सड़क और नाली मरम्मत के लिए 78 करोड़ रुपए

  • नालों की सफाई और ट्रैफिक सुधार कार्यों को भी इसमें शामिल किया गया है।

स्ट्रीट लाइटों के लिए 25 करोड़

  • विस्तारित क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट लगाने और पुरानी लाइटों के मेंटेनेंस के लिए।

बाढ़ पंपिंग स्टेशन के लिए 10.5 करोड़

  • जलभराव से निपटने के लिए नए स्टेशन और मरम्मत कार्य होंगे।

ट्रांसफॉर्मर शिफ्टिंग और वायरिंग के लिए 3 करोड़

  • विद्युत विभाग को यह बजट तारों के मकड़जाल हटाने के लिए दिया जाएगा।

वेंडिंग जोन और स्पोर्ट्स ज़ोन पर विशेष फोकस

  • मॉडल वेंडिंग जोन के लिए 15 करोड़ मंजूर।

  • मुंशी पुलिया फ्लाईओवर के नीचे स्पोर्ट्स ज़ोन बनाने के लिए 2.21 करोड़ खर्च होंगे।

15वें वित्त आयोग से 64 करोड़ की मंजूरी

सड़क निर्माण और इंटरलॉकिंग पर 36.45 करोड़ खर्च

  • शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़क मरम्मत और इंटरलॉकिंग का कार्य होगा।

वायु गुणवत्ता सुधार के लिए 4 करोड़ से अधिक

  • 3 एंटी स्मॉग गन, 2 मिस्ट टावर और फाउंटेन निर्माण की योजना।

  • वायु गुणवत्ता सुधार सेल का गठन, 50 लाख का बजट।

अंत्येष्टि स्थल के पुनर्विकास के लिए 10 करोड़

  • सीएनजी क्रीमेशन सिस्टम और अधोसंरचना निर्माण होगा।

पार्कों और हरियाली के लिए 2 करोड़

  • जानकीपुरम की ग्रीन बेल्ट और लोहिया द्वार पर वर्टिकल गार्डन का विकास।

बायो फेंसिंग और कचरा प्रबंधन

  • 7 करोड़ से बायो फेंसिंग, 2 करोड़ से C&D वेस्ट प्रोसेसिंग प्लॉट और वेस्ट कलेक्शन सेंटर तैयार किए जाएंगे।

Related Posts

लखनऊ के सीजी सिटी में बड़ा हादसा टला

लखनऊ। राजधानी के सीजी सिटी स्थित सीएसआई टावर में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। निरीक्षण के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार समेत सात अधिकारी…

Continue reading
दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल…

Continue reading