
- अंबेडकरनगर के कोड़रा गांव में भीषण आग
- दो घर जलकर खाक, लाखों का नुकसान
- छप्परनुमा मकान से शुरू हुई आग
अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के कटेहरी विकासखंड के कोड़रा गांव में अज्ञात कारणों से दो घरों में भीषण आग लग गई। आग से दोनों परिवारों का भारी नुकसान हुआ है।
पहली घटना मिश्रीलाल राजभर के छप्परनुमा मकान में हुई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
इसके बाद आग पास ही रहने वाले अमरावती राजभर के घर तक फैल गई। यहां भी आग ने भारी तबाही मचाई।
मवेशियों की मौत, परिवार पर संकट
इस घटना में अमरावती राजभर की दो भैंस और तीन बकरियां भी आग की चपेट में आ गईं। इनमें से एक भैंस और तीन बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने से दोनों परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों ने मिलकर बुझाई आग
आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल वाहन समय पर नहीं पहुंच सका।









