श्रमिक कल्याण योजनाओं पर सीडीओ ने की समीक्षा

  • संयुक्त समितियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
  • श्रमिक पंजीयन व योजनाओं की प्रगति पर चर्चा
  • कार्यस्थलों के पंजीकरण और उपकर वसूली के निर्देश

अंबेंडकरनगर। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में “जिला श्रम बंधु”, “जिला टास्क फोर्स”, “बाल श्रम उन्मूलन जनपद समिति” तथा “जिला स्तरीय बंधुआ श्रम सतर्कता समिति” की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रमिकों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, अधिष्ठान पंजीयन, उपकर वसूली, और श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के प्रयासों की गहन समीक्षा की गई।

सहायक श्रमायुक्त ने दी विभागीय जानकारी
बैठक का शुभारंभ सहायक श्रमायुक्त राजबहादुर यादव ने मुख्य विकास अधिकारी की अनुमति से किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण अधिनियम-1996 (नियमावली 2009) के अंतर्गत चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में शत-प्रतिशत अधिष्ठान पंजीयन, उपकर वसूली, श्रमिक पंजीकरण, और योजनाओं के अंतर्गत वितरित लाभों पर चर्चा की गई।

सीडीओ ने दिए नियमित बैठक कराने के निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त को निर्देशित किया कि “जिला श्रम बंधु” की बैठक नियमित अंतराल पर सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही उन्होंने विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने, पात्र श्रमिकों को योजनाओं से आच्छादित करने और लाभ दिलाने की दिशा में ठोस प्रयास करने को कहा।

योजनाओं के प्रचार हेतु कैम्प लगाने के निर्देश
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम चौपाल, संपूर्ण समाधान दिवस, सीएससी व वीएलई केंद्रों के माध्यम से श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी देने हेतु स्टैंडी और कैम्प लगाए जाएं। उन्होंने सभी शासकीय विभागों से अपने अधीनस्थ श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीयन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।

Related Posts

संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन

अम्बेडकर नगर। जनपद के अंबेडकर नगर–अयोध्या मुख्य मार्ग पर स्थित निकट अन्नावां संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर, पियारेपुर के प्रांगण में एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया…

Continue reading
जलालपुर में निषाद समाज के तीन प्रतीकों की प्रतिमाओं का अनावरण

जलालपुर (अम्बेडकर नगर)। माधवपुर गांव स्थित बाबा फलाहारी दास राम जानकी मंदिर परिसर रविवार को ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बना। निषाद समाज के तीन प्रमुख प्रतीकों— निषाद राज गुहा, एकलव्य…

Continue reading