जनसंख्या स्थिरता के लिए चलेगा विशेष अभियान

अंबेडकरनगर। विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को “विकसित भारत की नई पहचान – स्वस्थ जनसंख्या, खुशहाल भविष्य” के संदेश के साथ मनाया जाएगा। इसके तहत पूरे जिले में 11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता अभियान संचालित किया जाएगा। जनजागरूकता और परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए घर-घर संपर्क, सास-बहू सम्मेलन, इंटरनेट मीडिया अभियान और नसबंदी शिविर जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसंख्या स्थिरता के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर ब्लॉक में महिला एवं पुरुष नसबंदी तथा अंतरा इंजेक्शन के लक्ष्य तय कर दिए गए हैं। साथ ही प्रसवोत्तर परिवार नियोजन, उचित उम्र में विवाह, और बच्चों के जन्म में अंतर जैसे विषयों पर भी विशेष जागरूकता अभियान चलेगा।

अकबरपुर ब्लाक में 158 महिला नसबंदी एवं तीन पुरुष नसबंदी तथा 249 अंतरा इंजेक्शन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी तरह बसखारी में 135 महिला, दो पुरुष एवं 130 अंतरा, भीटी में 65 महिला, दो पुरुष एवं 102 अंतरा, भियांव में 65 महिला, दो पुरुष और 122 अंतरा, जहांगीरगंज में 85 महिला, दो पुरुष एवं 123 अंतरा, जलालपुर में 145 महिला, तीन पुरुष व 198 अंतरा, रामनगर में 90 महिला, दो पुरुष एवं 126 अंतरा, कटेहरी में 75 महिला, दो पुरुष एवं 126 अंतरा, टांडा ब्लाक में 135 महिला, तीन पुरुष व 223 अंतरा तथा शहरी क्षेत्र में 40 महिला, दो पुरुष एवं 200 अंतरा इंजेक्शन महिलाओं को लगाया जाएगा।

परिवार कल्याण के मुद्दों को घरेलू स्तर तक पहुंचाने के लिए सास-बेटा-बहू सम्मेलन आयोजित होंगे। इन बैठकों में महिला स्वास्थ्य, परिवार नियोजन की जरूरत, तथा पुरुषों की भागीदारी जैसे पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी उचित उम्र में विवाह, जन्म में अंतराल और स्थायी व अस्थायी साधनों की जानकारी दी जाएगी।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading