एनटीपीसी टांडा द्वारा स्थानीय विद्यालयों में हिंदी पुस्तकों का वितरण

  • उप महाप्रबंधक अनुराग सिन्हा व राजभाषा अधिकारी वरुण सोनी रहे उपस्थित
  • छात्रों में हिंदी साहित्य के प्रति रुचि और नैतिक मूल्यों को जोड़ने का प्रयास
  • विद्यालयों के प्राचार्यों ने एनटीपीसी टांडा का जताया आभार

अंबेडकरनगर। राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और पठन संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एनटीपीसी टांडा ने एक सराहनीय पहल की है। राजभाषा विभाग, मानव संसाधन के तत्वावधान में गुरुवार 26 जून 2025 को स्थानीय विद्यालयों में हिंदी पुस्तकों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में हिंदी साहित्य के प्रति अभिरुचि विकसित करना और विद्यालय पुस्तकालयों को समृद्ध बनाना रहा।

पुस्तक वितरण का आयोजन एनटीपीसी टांडा कॉलोनी स्थित डालीम्स विद्यालय, विवेकानंद इंटर कॉलेज और विवेकानंद शिशु कुंज विद्यालय में किया गया। इन तीनों संस्थानों को कुल मिलाकर 130 से अधिक हिंदी पुस्तकें प्रदान की गईं, जिनका उपयोग छात्र पाठ्येतर अध्ययन और साहित्यिक अभिरुचि के लिए कर सकेंगे।

इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अनुराग सिन्हा एवं राजभाषा अधिकारी वरुण सोनीउपस्थित रहे। सिन्हा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नियमित पठन को जीवन का अनिवार्य अंग बताया और हिंदी साहित्य की संवेदनशीलता, अभिव्यक्ति क्षमता और संस्कार निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला।

राजभाषा अधिकारी वरुण सोनी ने बताया कि एनटीपीसी टांडा का यह प्रयास छात्रों को ज्ञान और नैतिक मूल्यों से भी जोड़ता है। यह पहल राजभाषा हिंदी के सशक्तिकरण की दिशा में एक व्यावहारिक उदाहरण है।तीनों विद्यालयों के प्राचार्यों और शिक्षकों ने इस योगदान के लिए एनटीपीसी टांडा का आभार जताया। छात्रों ने भी पुस्तकों को पाकर उत्साह व्यक्त किया और भविष्य में साहित्य से जुड़ाव बनाए रखने की बात कही।

Related Posts

संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन

अम्बेडकर नगर। जनपद के अंबेडकर नगर–अयोध्या मुख्य मार्ग पर स्थित निकट अन्नावां संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर, पियारेपुर के प्रांगण में एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया…

Continue reading
जलालपुर में निषाद समाज के तीन प्रतीकों की प्रतिमाओं का अनावरण

जलालपुर (अम्बेडकर नगर)। माधवपुर गांव स्थित बाबा फलाहारी दास राम जानकी मंदिर परिसर रविवार को ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बना। निषाद समाज के तीन प्रमुख प्रतीकों— निषाद राज गुहा, एकलव्य…

Continue reading