भाई की मदद मांगने पर जेठ ने बहू की हथौड़े से कर दी हत्या

वाराणसी। मंगलवार को वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के आमिनी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सिर्फ भाई से मदद दिलाने की बात कहने पर एक महिला को उसके जेठ ने हथौड़े से पीट-पीटकर मार डाला। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने पति के कहने पर जेठ से सीमेंट और बालू मिलाने में मदद मांगी थी। आरोपी जेठ को यह बात नागवार गुजरी और उसने हमला कर दिया।

 5 मिनट में 5 हथौड़े के वार

मृतका की पहचान अनीता प्रजापति (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सुबह करीब 10:30 बजे घर के काम में लगी थीं, तभी पति हुब्बलाल ने उनसे जेठ उदयनाथ को आवाज देकर कुछ निर्माण सामग्री मिलाने में मदद के लिए बुलाने को कहा।

जब अनीता ने जेठ को बुलाया तो वह गाली-गलौज पर उतर आया। जब अनीता ने दोबारा मदद की बात दोहराई, तो उदयनाथ ने पास रखा हथौड़ा उठाया और उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में अनीता बुरी तरह घायल हो गईं और जमीन पर गिर पड़ीं।

 खून से लथपथ हालत में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंची

चीख-पुकार सुनकर पति हुब्बलाल और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और अनीता को पहले मिर्जामुराद के सरकारी अस्पताल और फिर वहां से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
यहां जांच में पता चला कि महिला के सिर और मस्तिष्क की नसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इलाज के दौरान अनीता ने शाम करीब 5 बजे दम तोड़ दिया।

 मायके वालों की तहरीर पर केस दर्ज

घटना की जानकारी पर मृतका के मायके वाले भदोही से पहुंचे और उदयनाथ के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद कर लिया है।

परिवार में मातम, 5 बच्चों की मां थी अनीता

अनीता अपने पति हुब्बलाल की पत्नी थीं और तीन बेटियों व दो बेटों की मां थीं। उनकी मौत के बाद परिवार पर गहरा संकट टूट पड़ा है। पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Related Posts

बीएचयू में UGC एक्ट विरोध प्रदर्शन: छात्रों को नोटिस, जांच समिति बनाई

बीएचयू में UGC एक्ट विरोध प्रदर्शन के छात्रों को नोटिस जांच समिति के समक्ष 11 फरवरी तक स्पष्टीकरण देने के निर्देश 29 जनवरी के जुलूस को नियमों का उल्लंघन बताया…

Continue reading
दालमंडी में बुलडोजर से 34 मकानों का ध्वस्तीकरण, पुलिस तैनात

दालमंडी में लगातार दूसरे दिन बुलडोजर की कार्रवाई आज 34 मकानों का ध्वस्तीकरण, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसीपी दशाश्वमेध के नेतृत्व में 600…

Continue reading