लखनऊ के लुलु मॉल में महिला कर्मचारी से रेप

  • विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज और जलती सिगरेट से दागा गया
  • सुशांत गोल्फ सिटी थाने में FIR दर्ज, आरोपी फरहाज गिरफ्तार
  • पुलिस धर्मांतरण गैंग से जुड़े एंगल की भी कर रही जांच

लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित लुलु मॉल में एक महिला कर्मचारी के साथ यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने मॉल में कार्यरत कैश मैनेजर मो. फरहाज उर्फ फराज पर रेप, ब्लैकमेलिंग, मारपीट और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दी धमकी

25 वर्षीय पीड़िता, जो मूल रूप से सुल्तानपुर की रहने वाली है, ने बताया कि वह लुलु मॉल में नौकरी करती है। कुछ महीने पहले मॉल के कैश सुपरवाइजर फरहाज ने उसे अपने घर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया गया और इस घिनौनी हरकत का वीडियो भी बना लिया गया।

बाद में फरहाज ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से कैश और ज्वेलरी भी हड़प लिए।

धर्मांतरण का बनाया दबाव, सिगरेट से दागा

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया। कहा गया कि मॉल में नौकरी करनी है तो धर्म बदलना पड़ेगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने न केवल गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि जलती सिगरेट से शरीर के कई हिस्सों पर दाग दिया। इतना ही नहीं, धर्म परिवर्तन न करने पर नौकरी से निकालने की धमकी भी दी गई।

FIR दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता ने 7 जुलाई को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में FIR दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 8 जुलाई को आरोपी फरहाज (27 वर्ष), निवासी रामनगर, पहाड़गंज घोसियाना, अयोध्या को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी थाने अपनी मां परवीन बानो और भाई मो. तरबेज के साथ पूछताछ के लिए आया था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया।

धर्मांतरण गैंग से जुड़ाव की जांच

इस मामले में पुलिस धर्मांतरण के एंगल को भी गंभीरता से देख रही है। डीसीपी नॉर्थ निपुण अग्रवाल के अनुसार, आरोपी के खिलाफ बलात्कार, ब्लैकमेलिंग, धर्म परिवर्तन और शारीरिक प्रताड़ना जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मॉल के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं अन्य कर्मचारियों पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव तो नहीं बनाया गया।

जांच जारी, कई एंगल्स पर नजर

पुलिस इस पूरे प्रकरण को सुनियोजित साजिश मान रही है और हर एंगल से जांच कर रही है। आरोपी के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है ताकि पीड़िता के दावों की पुष्टि की जा सके।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading