भाजपा जिलाध्यक्ष का धरना- बीडीओ की कार्यशैली पर जताई नाराजगी

अंबेडकरनगर। बसखारी विकास खंड के बीडीओ की कार्यशैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी गुरुवार को भड़क उठे। एक कार्यकर्ता की आवास योजना संबंधी शिकायत पर बीडीओ से बातचीत के दौरान असंसदीय भाषा का प्रयोग किए जाने से आक्रोशित जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए। वहां उन्होंने ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक पर पहुंचे जिलाध्यक्ष
घटना उस समय की है जब भाजपा जिलाध्यक्ष अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में गड़बड़ी की बात रखी। जिलाध्यक्ष ने इसकी जानकारी लेने के लिए खंड विकास अधिकारी दिनेश राम से फोन पर संपर्क किया। वार्ता के दौरान बीडीओ द्वारा अवमानजनक भाषा का प्रयोग किए जाने की बात सामने आई।
जैसे ही यह जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बसखारी ब्लॉक परिसर में जमा हो गए। कार्यकर्ताओं ने बीडीओ के स्थानांतरण और कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।
सीडीओ ने संभाला मोर्चा
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी और कार्यकर्ताओं से वार्ता कर घटना की जानकारी ली। लगभग एक घंटे चले धरने और विरोध प्रदर्शन के बाद सीडीओ ने पूरे मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर कार्यकर्ता शांत हुए।
पहले भी हो चुका है स्थानांतरण
गौरतलब है कि बीडीओ दिनेश राम का इससे पहले भी दो बार बसखारी से स्थानांतरण हो चुका है। लेकिन प्रभावशाली राजनीतिक संबंधों के चलते वह स्थानांतरण रुकवाने में सफल रहे हैं। बताया जाता है कि एक बड़े कैबिनेट मंत्री से करीबी के चलते वह मनचाही तैनाती प्राप्त करने में सक्षम रहे हैं।

Related Posts

अंबेडकरनगर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय तिवारी हाउस अरेस्ट

अंबेडकरनगर। जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय तिवारी को सोमवार को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा…

Continue reading
विकासखंड टांडा का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा विकासखंड टांडा स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनरेगा प्रकोष्ठ, लेखा प्रकोष्ठ, ग्रामीण आवास प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश…

Continue reading