लखनऊ में बंद घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवर और नगदी चोरी

सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में ताला तोड़कर वारदात, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

लखनऊ: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

पीड़िता अनुपमा पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पति रणधीर सिंह से मिलने नोएडा गई थीं। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे जब वह घर लौटीं, तो दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

चोर घर में रखे सोने, चांदी और हीरे के आभूषणों के साथ नगदी भी चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

मामले में इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button