लिंक क्लिक करते ही खाते से उड़ाए 20 लाख रुपये

अंबेडकरनगर। टांडा क्षेत्र के फत्तूपट्टी काजीपुरा निवासी मसरूर आलम साइबर अपराध का शिकार हो गए। आठ जुलाई को खुद को बैंककर्मी बताकर कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें केवाईसी अपडेट के नाम पर वॉट्सएप लिंक भेजा, जिसे क्लिक करते ही मसरूर का मोबाइल हैक हो गया और उनके खाते से 20 लाख रुपये की मोटी रकम उड़ाकर साइबर ठग फरार हो गए।

कॉल आया, लिंक भेजा और उड़ गया पूरा खाता
पीड़ित मसरूर आलम ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि आठ जुलाई को शाम चार बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से एक वॉट्सएप लिंक आया, जिसके कुछ देर बाद एक कॉल भी आया। कॉलर ने खुद को ICICI बैंक टांडा का प्रतिनिधि बताया और केवाईसी अपडेट न होने पर खाता बंद हो जाने की बात कही।
इस बहाने उसने लिंक पर क्लिक करने को कहा। जैसे ही मसरूर ने लिंक खोला, उनका मोबाइल कंट्रोल हैकर्स के हाथ में चला गया।

बिना ओटीपी और अलर्ट के निकल गए 20 लाख
लिंक क्लिक करते ही कुछ ही मिनटों के भीतर उनके बैंक खाते से लगातार ट्रांजैक्शन शुरू हो गए। हैरानी की बात यह रही कि ना तो ओटीपी आया और ना ही कोई अलर्ट, और कुल 20 लाख रुपये फर्जी खातों में ट्रांसफर कर लिए गए।

बैंक ने तत्काल खाता किया ब्लॉक
घटना के बाद मसरूर ने तत्काल बैंक प्रबंधक से संपर्क कर खाता ब्लॉक कराया और साइबर थाना पहुंचकर शिकायत दी। हालांकि शुरुआती दौर में केस दर्ज नहीं हुआ। इस पर 10 जुलाई को पीड़ित एसपी केशव कुमार से मिले, जिन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाने को तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।

Related Posts

मनरेगा रोजगार की संवैधानिक गारंटी

अम्बेडकरनगर। मनरेगा को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मनरेगा बचाओ संग्राम के पर्यवेक्षक कमलनयन वर्मा ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए…

Continue reading
अम्बेडकरनगर में नैनो उर्वरकों पर जनपद स्तरीय कार्यशाला

अम्बेडकरनगर (अकबरपुर)। मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को कृषि भवन स्थित किसान सभागार में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ के तहत जनपद स्तरीय…

Continue reading