अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा ने सोमवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अकबरपुर नगर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा।
स्मार्ट सिटी योजना में शामिल किए जाने पर जताया आभार
पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री द्वारा अकबरपुर को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल किए जाने के निर्णय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे नगरवासियों के लिए एक सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम बताया।
नगर विकास से जुड़ी परियोजनाओं पर सौंपा ज्ञापन
मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा ने अकबरपुर नगर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवं विकास आवश्यकताओं को रेखांकित करते हुए नवीन सीवरेज लाइन, ड्रेनेज सिस्टम के सुदृढ़ीकरण, सड़क चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, वृक्षारोपण, नगर प्रवेश द्वार और शहरी सौंदर्यीकरण जैसी योजनाओं के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया।








