गांव-गांव पहुंचेगा वोटर लिस्ट का कारवां

अंबेडकरनगर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी अब जमीन पर उतरने लगी है। राज्य निर्वाचन आयोग से मिले कार्यक्रम के मुताबिक जिले में 18 जुलाई से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य शुरू किया जाएगा। इस कार्य में नई वोटर एंट्री, नाम संशोधन और पुराने नाम हटाने की प्रक्रिया शामिल है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन आगामी 15 जनवरी 2026 को होगा।

मतदाता सूची में 1 जनवरी 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को पहली बार वोटर बनने का मौका मिलेगा। आयोग ने निर्देश दिया है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति मतदान से वंचित न रह जाए।

बीएलओ घर-घर देंगे दस्तक

18 जुलाई से 13 अगस्त तक बीएलओ को जिम्मेदारी वाले क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। इसके बाद 14 अगस्त से 29 सितंबर तक बीएलओ गांव-गांव जाकर घर-घर सर्वे करेंगे और योग्य मतदाताओं की जानकारी जुटाएंगे। इस बीच 14 से 22 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी दी जाएगी।

शुरू हो गया जोड़-घटाने का गणित
गांवों में पुराने वोट चेक किए जा रहे हैं और नई प्रविष्टियों के लिए ग्रामीणों ने तैयारी शुरू कर दी है। कहीं नाम जुड़वाने की चर्चा है, तो कहीं पुराने नाम हटवाने की रणनीति बन रही है।

प्रमुख तिथियों की झलक

23–29 सितंबर: ऑनलाइन आवेदनों की जांच

30 सितंबर–6 अक्टूबर: प्रारंभिक सूची तैयार

7 अक्टूबर–24 नवंबर: कंप्यूटराइज्ड सूची

5 दिसंबर: अनंतिम सूची का प्रकाशन

6–12 दिसंबर: दावे और आपत्तियों का समय

15 जनवरी 2026: अंतिम मतदाता सूची जारी

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होगी। सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर पात्र नागरिक को सूची में शामिल करना सुनिश्चित करें।

Related Posts

अंबेडकरनगर में ग्राम चौपाल से ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर जोर

अंबेडकरनगर। जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खजुरी ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि…

Continue reading
अंबेडकरनगर : अकबरपुर ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार

अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर ब्लॉक परिसर में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। परिसर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है और नालियों में गंदगी भरी हुई है।…

Continue reading