कानपुर पहुंचे अनुराग ठाकुर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पूर्व केंद्रीय मंत्री विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा।

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मंगलवार को कानपुर पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। शहर पहुंचने के बाद वह सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आवास पहुंचे, जहां करन महाना और कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

कानपुर प्रवास के दौरान अनुराग ठाकुर कई सामाजिक, धार्मिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भाजपा महानगर इकाई ने उनके दौरे को लेकर विस्तृत कार्यक्रम तय किया है, जिसमें गंगा स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, मीडिया संवाद, संगठनात्मक बैठक और प्रबुद्ध सम्मेलन शामिल हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत परमट मंदिर में आरती-पूजन से हुई। इसके बाद परमट घाट पर आयोजित गंगा स्वच्छता अभियान में उन्होंने सहभागिता की। वहीं पंडित शिवनारायण मिश्रा पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

दोपहर में नवीन मार्केट क्षेत्र में प्रगतिशील पदयात्रा और मीडिया संवाद का कार्यक्रम रखा गया। इसके बाद भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई।

अनुराग ठाकुर स्वरूपनगर, तिलकनगर, नवाबगंज और सिविल लाइंस क्षेत्रों में विभिन्न प्रबुद्धजनों, सामाजिक प्रतिनिधियों और व्यापारी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। भाजपा नेताओं के अनुसार, यह दौरा संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button