दिव्यांग बच्चों को मिलेगा विशेष सहारा- खुलेगा बचपन डे केयर सेंटर

  • अंबेडकरनगर को बचपन डे केयर सेंटर योजना में शामिल किया गया
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से होगा घर-घर सर्वे
  • बच्चों को चिकित्सा, शिक्षा और देखभाल की सुविधाएं मिलेंगी

अंबेडकरनगर। जिले के दिव्यांग बच्चों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी “बचपन डे केयर सेंटर योजना” के तहत अब अंबेडकरनगर को भी इस योजना में शामिल किया गया है। शासन स्तर से इसके लिए सर्वे कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उन्हें योजना का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा सके।

शासन की ओर से दो दर्जन से अधिक जिलों में पहले ही यह योजना संचालित की जा रही है और अब अंबेडकरनगर भी इसकी अगली कड़ी बनने जा रहा है। योजना के तहत जिले में एक विशेष सुविधा युक्त सेंटर खोला जाएगा, जहां दिव्यांग बच्चों को देखभाल के साथ-साथ उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए आवश्यक चिकित्सा, शिक्षा और परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

जल्द शुरू होगा सर्वे कार्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निभाएंगी अहम भूमिका

जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी प्रतिभा यादव ने बताया कि केंद्र स्थापना की प्रक्रिया से पहले जिले में सर्वे कराया जाएगा, जिसके लिए मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजा गया है। सर्वे का कार्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से कराया जाएगा, जो घर-घर जाकर जरूरतमंद दिव्यांग बच्चों की जानकारी संकलित करेंगी। सर्वे रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही स्थान चयन और संसाधन व्यवस्था से जुड़ी अगली प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा।

सेंटर में होंगी समग्र देखभाल की सुविधाएं

प्रस्तावित बचपन डे केयर सेंटर में विशेष रूप से प्रशिक्षित स्पीच थेरेपिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, विशेष शिक्षक, काउंसलर, परिचारक-सह-कार्यवाहक, सफाई कर्मचारी और चौकीदार की नियुक्ति की जाएगी। यह सभी कार्मिक बच्चों की दैनिक जरूरतों और विशेष देखभाल की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Related Posts

अंबेडकरनगर में ग्राम चौपाल से ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर जोर

अंबेडकरनगर। जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खजुरी ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि…

Continue reading
अंबेडकरनगर : अकबरपुर ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार

अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर ब्लॉक परिसर में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। परिसर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है और नालियों में गंदगी भरी हुई है।…

Continue reading