
अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्याम देव का स्थानांतरण हो गया है। उनका उपसेनानायक 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर के पद पर तबादला किया गया है। स्थानांतरण के बाद पुलिस विभाग की ओर से भावभीनी विदाई दी गई।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उनके कार्यकाल को याद किया। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विभिन्न जिम्मेदारियों के सफल संचालन में उनके योगदान की चर्चा की गई।पुलिस लाइन परिसर में आयोजित विदाई कार्यक्रम में सहकर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।









