अंबेडकरनगर में बैंक ऑफ बड़ौदा का वित्तीय समावेशन शिविर संपन्न

  • युवाओं को स्वरोजगार के लिए योजनाओं से जोड़ने की अपील
  • डिजिटल फ्रॉड से बचाव के लिए नागरिकों को किया गया सतर्क
  • लाभार्थियों को डेमो चेक, बैंक मित्रों को मिला सम्मान

अंबेडकरनगर। रतनपुर गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अंचल प्रमुख एस.के. सिंह की अध्यक्षता और क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर में जिले के ग्रामीण नागरिकों को जुलाई 2025 से सितंबर 2025 तक चलने वाले विशेष संतृप्ति अभियान की जानकारी दी गई।

अंचल प्रमुख एस.के. सिंह ने शिविर को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और अटल पेंशन योजना (APY) देश के प्रत्येक नागरिक के लिए सुरक्षा कवच की तरह हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन योजनाओं में पास के किसी भी बैंक के माध्यम से पंजीकरण कराएं और इनका लाभ उठाएं।

शिविर में उपस्थित लोगों को यह भी बताया गया कि स्वरोजगार के लिए सरकार की कई योजनाएं सक्रिय हैं, जिनमें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना प्रमुख है। ऐसे में युवा बैंक से ऋण लेकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। बैंक की ओर से भी इस दिशा में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया गया।

डिजिटल लेन-देन के बढ़ते चलन के बीच शिविर में नागरिकों को डिजिटल फ्रॉड से सतर्क रहने की भी सलाह दी गई। अंचल प्रमुख ने स्पष्ट कहा कि कोई भी व्यक्ति ओटीपी किसी के साथ साझा न करें, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और “डिजिटल गिरफ्तारी” जैसी अफवाहों से सावधान रहें।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading