धर्मांतरण केस में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकी सस्पेंड

  • ATS की रिपोर्ट में आरोपी का छांगुर बाबा से कनेक्शन
  • सस्पेंड इंस्पेक्टर का VIP अधिकारियों से संपर्क रहा
  • 2 लाख का इनामी बदर अब भी फरार, ATS और पुलिस तलाश में

गाजियाबाद। धर्मांतरण और अपहरण के एक हाई प्रोफाइल मामले में गाजियाबाद क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकी को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर मेरठ में तैनाती के दौरान 2019 में लापता हुई एक हिंदू एयर होस्टेस के मामले में आरोपी बदर अख्तर सिद्दीकी की मदद करने का आरोप है। यह आरोपी कथित रूप से छांगुर बाबा के धर्मांतरण गैंग से जुड़ा हुआ है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मेरठ सिविल लाइन थाने में तैनाती के दौरान इंस्पेक्टर ने पीड़ित परिवार की FIR दर्ज नहीं की और उल्टा उन्हें धमकाया। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद उन्हें सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

मामला क्या है?

पीड़िता के परिजनों के मुताबिक, बदर अख्तर ने एयर होस्टेस को प्रेमजाल में फंसाकर छांगुर बाबा से मिलवाया। इसके बाद उसका धर्मांतरण कराया और निकाह किया। बाद में पीड़िता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। परिजनों ने बताया कि आरोपी ने 2019 में स्कोडा कार से बहन का अपहरण कर लिया था, जिसके बाद से वह लापता है।

पुलिस की लापरवाही

परिजनों ने कई बार सिविल लाइन थाने में शिकायत की, लेकिन इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान ने FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया और मामला नोएडा का बताकर टाल दिया। बाद में जब इंस्पेक्टर का ट्रांसफर गाजियाबाद हुआ, तब भी परिजनों को कोई मदद नहीं मिली।

ATS की जांच

ATS की जांच में बदर अख्तर और छांगुर बाबा के बीच गहरा संबंध सामने आया है। मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल्स और पुराने केस रिकॉर्ड्स के जरिए ATS ने बदर को सक्रिय संदिग्ध सूची में डाला है। ATS को शक है कि बदर ने न सिर्फ एक, बल्कि कई हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण कराया।

आरोपी अब भी फरार

बदर अख्तर सिद्दीकी लंबे समय से फरार है। मेरठ और दिल्ली में पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जानकारी देने वाले को 2 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की गई है। मेरठ और दिल्ली के थानों में उसके पोस्टर लगाए गए हैं।

Related Posts

IIT कानपुर में जूनियर टेक्नीशियन का शव फंदे पर मिला

कानपुर। Indian Institute of Technology Kanpur (IIT) में शनिवार को एक जूनियर टेक्नीशियन का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वैलेंटाइन डे की सुबह…

Continue reading
वाराणसी में शंकराचार्य का बयान

राजनीतिक प्रमाणपत्र से नियुक्ति से इनकार हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का जिक्र सपा और भाजपा दोनों पर साधा निशाना

Continue reading