समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा- डीएम ने किया औचक निरीक्षण

अंबेडकरनगर। जनपद में रविवार को आयोजित समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने परीक्षा के दौरान कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।

जिलाधिकारी ने रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी, डॉ. ए.के. पब्लिक स्कूल सहित कई परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों की स्थिति, केंद्रों की साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा तंत्र और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। डीएम ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली की भी जानकारी ली और रियल टाइम मॉनिटरिंग की समीक्षा की।

केंद्रों पर सख्त निर्देश, लापरवाही पर चेतावनी
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमणशील रहें और हर गतिविधि पर सतत निगरानी बनाए रखें। परीक्षा प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता ही प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रशासन की सघन निगरानी और बेहतर समन्वय के चलते जनपद के कुल 36 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुई। परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अवांछनीय घटना की सूचना नहीं मिली। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

44.38 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल, 9426 रहे अनुपस्थित
जनपद में आयोजित परीक्षा में कुल 16948 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 7522 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 9426 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उपस्थिति प्रतिशत 44.38 दर्ज किया गया, जो अपेक्षा से कम रहा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, शांतिपूर्ण माहौल और बिना किसी विघ्न के परीक्षा सम्पन्न कराना प्राथमिक उद्देश्य था, जिसे सफलता पूर्वक पूरा किया गया।

Related Posts

जलालपुर में निषाद समाज के तीन प्रतीकों की प्रतिमाओं का अनावरण

जलालपुर (अम्बेडकर नगर)। माधवपुर गांव स्थित बाबा फलाहारी दास राम जानकी मंदिर परिसर रविवार को ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बना। निषाद समाज के तीन प्रमुख प्रतीकों— निषाद राज गुहा, एकलव्य…

Continue reading
कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारियां

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए विधि प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता और नगर पालिका परिषद अकबरपुर…

Continue reading