सुशांत केस में नया मोड़: रिया चक्रवर्ती को मजिस्ट्रेट कोर्ट का नोटिस

  • कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी कर 12 अगस्त तक जवाब मांगा
  • क्लोजर रिपोर्ट में CBI ने किसी भी व्यक्ति को दोषी नहीं माना
  • रिया ने 2020 में सुशांत की बहनों के खिलाफ केस दर्ज कराया था

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को एक बार फिर कोर्ट का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने CBI द्वारा दाखिल की गई क्लोजर रिपोर्ट पर सुनवाई के दौरान रिया को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने उन्हें 12 अगस्त तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

CBI ने मार्च 2025 में दायर की थी क्लोजर रिपोर्ट
यह नोटिस CBI की उस क्लोजर रिपोर्ट से जुड़ा है जो मार्च 2025 में कोर्ट में पेश की गई थी। रिपोर्ट में जांच एजेंसी ने यह निष्कर्ष दिया कि सुशांत की मौत के मामले में किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक साजिश या हत्या का कोई सबूत नहीं मिला है। सुनवाई के दौरान मजिस्ट्रेट आर.डी. चव्हाण ने आदेश दिया कि “मूल शिकायतकर्ता/पीड़ित/प्रभावित व्यक्ति को नोटिस जारी किया जाए।” कोर्ट ने अगली सुनवाई नोटिस की तामील होने तक स्थगित कर दी है।

रिया ने 2020 में बहनों के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत
रिया चक्रवर्ती ने सितंबर 2020 में सुशांत की बहनों प्रियंका सिंह और मीतू सिंह के साथ-साथ डॉक्टर तरुण नाथू राम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि इन्होंने बिना उचित मेडिकल जांच के सुशांत के लिए मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी दवाइयां प्रिस्क्राइब की थीं।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading