मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में 823 युवाओं को मिला रोजगार का सहारा

  • 1537 आवेदन निरस्त, 862 बैंक स्तर पर लंबित
  • सरकार का लक्ष्य: युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बनाना
  • युवाओं को ₹5 लाख तक बिना ब्याज ऋण और अनुदान की सुविधा

अम्बेडकरनगर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत अम्बेडकरनगर जनपद में 3200 बेरोजगार युवाओं ने स्वरोजगार के लिए आवेदन किया है। अब तक इनमें से 823 युवाओं को बैंकों के माध्यम से ऋण वितरित किया जा चुका है, जिससे उन्हें स्वयं का उद्यम शुरू करने का अवसर मिला है।

2950 आवेदन बैंकों को भेजे, 862 को स्वीकृति
जिला उद्योग विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, योजना के तहत अब तक 3200 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2950 आवेदन विभिन्न बैंकों को भेजे जा चुके हैं।
862 आवेदनों को बैंकों द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है, और उनमें से 823 लाभार्थियों को ऋण वितरण की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहित करना है।
योजना के तहत पात्र युवाओं को ₹5 लाख तक की परियोजना पर 4 वर्ष तक बिना ब्याज ऋण और 10% तक का अनुदान प्रदान किया जाता है।

1537 आवेदन हुए निरस्त, 862 अभी लंबित
सहायक प्रबंधक जिला उद्योग कार्यालय अजय कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक 1537 आवेदन विभिन्न कारणों से बैंकों द्वारा निरस्त कर दिए गए हैं।वहीं 862 आवेदन अभी बैंक स्तर पर लंबित हैं, जिनकी प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश बैंकों को दिए गए हैं। शर्मा ने कहा कि “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाली योजना है।

Back to top button