
- गंगा स्नान गया पति, लौटने पर पत्नी और बेटा गायब
- घर से कैश और गहने भी साथ ले गई महिला
- पड़ोसी युवक दीपक पर पत्नी को भगाने का आरोप
कानपुर। शिवराजपुर कस्बे में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला अपने पांच साल के बेटे को लेकर पड़ोसी युवक के साथ फरार हो गई। महिला के पति अजय सिंह जब गंगा स्नान से लौटे तो देखा कि अलमारी खुली है, जेवर और नकदी गायब है, और पत्नी-बच्चा दोनों घर में नहीं हैं। मामला सामने आने के बाद अजय ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
अजय सिंह वार्ड नंबर-7 में किराए पर रहते हैं और प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे वह गंगा स्नान के लिए निकले थे और दोपहर 2 बजे लौटे। घर आने पर देखा कि सारा सामान अस्त-व्यस्त था, और पत्नी संगीता देवी बेटे को लेकर गायब थी। कॉल करने पर पत्नी का नंबर बंद मिला।
नीचे रहने वाले किरायेदारों से पूछने पर पता चला कि संगीता करीब 11:30 बजे बैग और बेटे को लेकर निकली थी। पड़ोसी दीपक उसे साथ ले गया था। अजय का आरोप है कि दीपक और संगीता के बीच पहले से संबंध थे। उन्होंने बताया कि वह पहले दीपक के भाई के मकान में किराए पर रहते थे, जहां उन्होंने पत्नी को दीपक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। इसके बाद मकान बदल लिया गया था।
अजय ने आशंका जताई है कि दीपक के परिजन भी इस साजिश में शामिल हैं। उसने बताया कि हाईवे में जमीन जाने के बाद उसे 15 लाख रुपए मुआवजा मिला था, जिससे पत्नी के लिए गहने बनवाए और कुछ नकद भी रखा था, जिसे वह साथ ले गई।









