- रक्षाबंधन से पहले लखनऊ में FSDA की बड़ी कार्रवाई
- श्री राधे उद्योग से 7982 किलो संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त
- ₹6.55 लाख मूल्य की सामग्री सीज, 20 नमूने जांच को भेजे
लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले खाद्य एवं औषधि सुरक्षा प्रशासन (FSDA) ने नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। काकोरी क्षेत्र स्थित श्री राधे उद्योग पर छापा मारकर विभाग ने करीब 7982 किलो खाद्य सामग्री जब्त की, जिसकी बाजार कीमत ₹6.55 लाख से अधिक बताई जा रही है।
फैक्ट्री से मिले ये संदिग्ध खाद्य पदार्थ
छापेमारी के दौरान कई ऐसे उत्पाद बरामद हुए जो या तो बिना लाइसेंस के रखे गए थे या जिनमें मिलावट की आशंका जताई गई है। इनमें शामिल हैं:
-
SAFOLITE (KALAKI ब्रांड): 6 किलो (₹2,040)
-
फिटकरी (मिठाइयों में उपयोग): 31 किलो (₹620)
-
हेल्थवेज स्किम्ड मिल्क पाउडर: 243 किलो (₹72,900)
-
खांडसारी चीनी: 1248 किलो (₹52,416)
-
लिक्विड ग्लूकोज: 2098 किलो (₹88,116)
-
गोकुल गोल्ड रिफाइंड सोया तेल: 148 किलो (₹20,424)
-
फ्रायओला पामोलिन तेल: 2983 किलो (₹4,11,654)
-
माधव ब्रांड स्किम्ड मिल्क पाउडर: 1225 किलो (₹7,125)
गुणवत्ता जांच के लिए भेजे गए 20 नमूने
FSDA ने मौके से 20 खाद्य नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फैक्ट्री की सभी गतिविधियों पर रोक
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पाया कि फैक्ट्री में लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन हो रहा था। लिहाज़ा, उत्पादन, भंडारण, वितरण और बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी गई है।
विभाग ने की आमजन से अपील
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि त्योहारों के मद्देनज़र मिलावट पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे सिर्फ प्रमाणित और पैक्ड खाद्य उत्पाद ही खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना विभाग को दें।
सूत्रों का दावा
सूत्रों का कहना है कि यह फैक्ट्री लंबे समय से आसपास के बाजारों में मिठाई और दूध उत्पादों की आपूर्ति कर रही थी, जिससे मिलावट का दायरा बड़ा हो सकता है।








