- लखीमपुर खीरी में सड़क हादसा
- दो लोगों की मौके पर मौत
- बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर
मुरादाबाद। डिलारी थाना क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त चटकाली गांव में गश्त के दौरान एक सिपाही सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात रामगंगा नदी के तेज बहाव में बह गया। 2018 बैच के सिपाही मोनू, जो गाजियाबाद के रहने वाले हैं और लैपर्ड पर तैनात थे, रात करीब 2:30 बजे इलाके में बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, मछुआरों ने पानी में मछली पकड़ने के लिए सड़क पर जाल बिछा रखा था। गश्त के दौरान मोनू का पैर इस जाल में फंस गया। इसे हटाने की कोशिश में उनका पैर फिसला और वह तेज बहाव में बह गए।
SDRF और स्थानीय गोताखोरों की मदद
घटना की जानकारी मिलते ही SSP सतपाल अंतिल और कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। SDRF की कई टीमों के साथ स्थानीय गोताखोर भी रेस्क्यू में जुटे हैं। PAC के गोताखोरों को भी बुलाया गया है।
SP ग्रामीण आकाश सिंह ने बताया कि सर्च ऑपरेशन का दायरा बढ़ा दिया गया है और मोनू की तलाश लगातार जारी है। फिलहाल सिपाही का कोई सुराग नहीं मिला है।








