नगर पालिका की तिरंगा बाइक रैली में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा

  • अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया
  • रैली का शुभारंभ अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा और EO बीना सिंह ने किया
  • भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंजा नगर

अंबेडकरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पालिका परिषद अकबरपुर द्वारा मंगलवार को तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा एवं अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।

रैली फव्वारा तिराहा शहजादपुर से शुरू होकर चौक लोहिया मूर्ति, डॉक्टर गणेश कृष्ण जेटली इंटर कॉलेज, नई सड़क, गांधी चौक, पुराना तहसील तिराहा होते हुए पटेल नगर पटेल प्रतिमा तक निकाली गई, जहां देशभक्ति के जयकारों के बीच इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में स्थानीय लोगों ने रैली का स्वागत किया और तिरंगा लहराते बच्चों ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।

इस अवसर पर नगर पालिका के अवर अभियंता जलकल शैलेंद्र सिंह, वरिष्ठ लिपिक अनूप सोनकर, लेखाकार ओंकार नाथ तिवारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हृदयानंद यादव, अर्बन विशेषज्ञ रवि उपाध्याय, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी जसवंत सिंह यादव, स्वच्छता प्रभारी इसराइल एवं ओमप्रकाश सुमन, कर्मचारी धीरज श्रीवास्तव, रोहित सिंह, ज्ञान सिंह यादव, आशीष शुक्ला, शनी यादव, सुरेंद्र, सत्यम अग्रहरि, आरजू समेत सभी वार्डों के सफाई नायक, जलकल एवं गृहकर विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष का वक्तव्य
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा ने कहा, “आजादी का अमृत महोत्सव हम सभी के लिए गर्व का अवसर है। तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है, और इस अभियान का उद्देश्य हर घर में तिरंगा फहराकर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।”

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading